{"_id":"6849dcc7c540b46cc4077e2a","slug":"prayagrajs-women-and-mens-teams-won-barabanki-news-c-315-1-brp1004-141401-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रयागराज की महिला और पुरुष टीमाें ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रयागराज की महिला और पुरुष टीमाें ने हासिल की जीत
Thu, 12 Jun 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी में चल रही 73 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए। जिसमें महिलाओं के दो सेमीफाइनल और पुरुषों के तीन क्वार्टरफाइनल मैच शामिल रहे। प्रयागराज की महिला व पुरुष दोनों की टीमों ने शानदार खेल दिखा कर जीत हासिल की।
महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी महिला जोन की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोरखपुर महिला जोन की टीम को 4-0 से हराया। वाराणसी की खुशबू ने दो शानदार गोल दागे। दूसरे सेमीफाइनल में प्रयागराज महिला जोन ने बरेली महिला जोन को पांच-जीरो से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रयागराज की कप्तान स्वाति निगम ने चार गोल कर शानदार प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग में पहला क्वार्टरफाइनल प्रयागराज जोन और पीएसी मध्य जोन के बीच हुआ, जिसमें प्रयागराज ने दो-जीरो से जीत दर्ज की। कमल नारायण सिंह ने एक गोल किया। दूसरा मुकाबला लखनऊ जोन और वाराणसी जोन के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने कप्तान प्रमोद कुमार के चार गोलों की मदद से 6-4 से मुकाबला जीता। तीसरे क्वार्टरफाइनल में गोरखपुर जोन ने पीएसी पश्चिमी जोन को हराया। गोरखपुर के साजिद खान ने दो गोल किए। इस मौके पर सेना नायक राकेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित सिंह, स्पोर्ट्स प्रभारी निखिल मिश्रा समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।