{"_id":"5b0d928d4f1c1bb36e8b52fa","slug":"pratibha-tops-with-98-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"98 प्रतिशत के साथ प्रतिभा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98 प्रतिशत के साथ प्रतिभा अव्वल
Amarujala Bureau
Updated Tue, 29 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों ने मनाया जश्न
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले के मेधावियों का दबदबा रहा। 98 प्रतिशत अंक के साथ केंद्रीय विद्यालय की छात्रा प्रतिभा जिले में अव्वल रही। वहीं सैनिक पब्लिक स्कूल के सोहम सिंह दूसरे व सेंट एंथोनी स्कूल छात्र मो. लारिब तीसरे, एमन किदवई चौथे व पांचवें स्थान पर इसी स्कूल की अंजली वर्मा रही।
विज्ञापन
जिले में सीबीएसई बोर्ड के 12 स्कूल में 869 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 865 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित करने का समय अपराह्न 4 बजे का था। मगर, पौने दो घंटे पहले ही सवा दो बजे परीक्षा परिणाम आ गए। परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय में मेधावी खुशी से झूम उठे। जिले के टॉपटेन सूची में स्थान पाने वाले बच्चों का प्रतिशत 93 प्रतिशत रहा। जबकि 90 प्रतिशत से ऊपर अंक पाने वाले छात्रों की संख्या दो दर्जन से अधिक रही।
विज्ञापन
मैथ व सोशल सांइस में 100 प्रतिशत मिले अंक
वैसे तो 95 से प्लस नम्बर तो अधिकांश छात्रों को मिले मगर, मैथ व सोशल साइंस तथा सांइस में भी बच्चों को 97 से लेकर 100 प्रतिशत तक अंक मिले। जिसके सहारे मेधावियों ने मुकाम हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन