{"_id":"60a7fdd08ebc3e6ac9443ec3","slug":"pradhan-oath-barabanki-news-lko5790208122","type":"story","status":"publish","title_hn":"332 ग्राम पंचायतों के प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
332 ग्राम पंचायतों के प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 332 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे क्योंकि उनकी पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन न होने से ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो सकेगा। ऐसे में उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि पर होने वाले उपचुनाव तक का इंतजार करना पड़ेगा। जबकि बाकी 829 पंचायतों के प्रधानों के शपथ ग्रहण को लेकर शासन द्वारा निर्धारित तिथि का इंतजार किया जा रहा है।
जिले के 1161 ग्राम पंचायतों, 1440 क्षेत्र पंचायतों, 57 जिला पंचायत सदस्यों और 14 हजार 473 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर निर्वाचन होने थे लेकिन इनमें से 332 ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए निर्वाचन नहीं हो सका हैं। ऐेसे में इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत समिति का गठन न होने से यहां के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत की आबादी के हिसाब से 11, 13 और अधिकतम 15 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुना जाना जरुरी होता है।
बीते दिनों संपंन हुए चुनाव में 332 ग्राम पंचायतों में करीब तीन हजर 202 सदस्यों का निर्वाचन नहीं हुआ है। ऐसे में यहां के प्रधानों को उपचुनाव तक शपथ लेने का इंतजार करना पड़ेगा। इस बाबत डीपीआरओ रणविजय सिंह का कहना है कि पंचायत चुनाव में 332 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन न होने से समिति के गठन का कोरम पूरा नहीं हो पा रहा है। अब यहां उपचुनाव के बाद ही प्रधान शपथ ले सकेंगे।
विज्ञापन
समिति का गठन न होने वाले ग्राम पंचायतों की संख्या
बंकी-10, मसौली-23, हरख-22, निंदूरा-40, फतेहपुर-41, सूरतगंज-26, दरियाबाद-4, रामनगर-30, सि.गौसपुर-19, पूरेडलई-8, बनीकोडर-21, सिद्धौर-25, हैदरगढ़-17, त्रिवेदीगंज-21, देवा-25