{"_id":"617c4bbdec69fc24b2185f23","slug":"power-supply-barabanki-news-lko60235723","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दीपोत्सव पर कोई बाधा न आए, इसको लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। जर्जर तार और खराब इंसुलेटर बदले जा रहे हैं और वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर उनकी क्षमता बढ़ाई जा रही है। ट्रांसफार्मर के पास झाड़ियां साफ की जा रही हैं और उनमें तेल लीकेज चेक किया जा रहा है। कॉर्पोरेशन शहर से लेकर गांव तक निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का दावा कर रहा है।
ट्रांसफार्मर का लोड बैलेंस करने के साथ ही फ्यूज वायर बदलने के साथ ही जर्जर तारों को बदला जा रहा है। साथ ही जंफर भी चेक किया जा रहा है। जिससे दीपावली पर कोई फाल्ट न आए। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर ट्रांसफार्मर व जर्जर तारों को दुरुस्त किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता अपने क्षेत्र के ट्रांसफार्मर, बिजली तार व जंफर की फिर से जांच कर मरम्मत करवा रहे हैं। दीपावली पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने टीम बनाई है। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि जिन कर्मियों की टीम बनाई गई है। उनके साथ हर शिफ्ट में जेई भी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। मौजूदा समय में जर्जर तार व इंसुलेटर बदले जा रहे हैं और उपकेंद्रों पर उपकरणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इमरजेंसी के लिए ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था
अचानक फॉल्ट आने या ट्रांसफार्मर में खराबी आने या फिर ट्रांसफार्मर फुंकने पर अंधेरा दूर करने के लिए ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। शहर क्षेत्र में छह ट्रॉली ट्रांसफार्मर हैं। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारियों को ट्रॉली ट्रांसफार्मर को इमरजेंसी सेवा के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
भ्रमण पर रहेंगे अधिशासी अभियंता
दीपावली पर इंडस्ट्री बंद हो जाती है जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी। दीपावली में बिजली अभियंता क्षेत्र पर भ्रमण पर रहेंगे। सभी अधिशासी अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है और सतत मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता अपने डिवीजन के सभी इलाके में भ्रमण पर करेंगे और समस्याओं का निवारण करेंगे। निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार फीडबैक ली जाएगी।
- चंद्रशेखर, अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन