फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power house

रामनगर बिजली उपकेंद्र बनाने को मिली मंजूरी

Fri, 08 Apr 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
power house
बाराबंकी। ओवरलोड की समस्या से बचने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए रामनगर में 132 केवी का बिजली उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसमें करीब 63 करोड़ रुपये की लागत से स्विच रूम, स्विच यार्ड, उच्च वोल्टेज सर्किट ब्रेकर, ग्राउंडिंग, अरेस्टर आदि बनाया जाएगा। अवेलिटी बेस्ड टैरिफ (एबीटी) मीटरों की स्थापना और हाई वोल्टेज लाइनों पर ऑप्टिकल फाइबर डालने संबंधी कार्यों की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

इसके लिए सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के मरकामऊ में चार एकड़ भूमि का चिन्हांकन भी किया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही बिजली उपकेंद्र बनाने की कवायद तेज हो गई है। इससे करीब 58 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। पावर कॉर्पोरेशन ने 132 केवी बिजली उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र बनाए जाने की मंजूरी मिलने के बाद रामनगर डिवीजन में 132 केवी क्षमता के बिजली उपकेंद्र बनने से क्षेत्र के सुढ़ियामऊ, सूरतगंज, त्रिलोकपुर, मरकामऊ, गणेशपुर, महादेवा के 58 हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस बिजली उपकेंद्र का निर्माण सिरौलीगौसपुर तहसील के मरकामऊ में होगा। इसके लिए चार एकड़ भूमि का चिन्हांकन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सब स्टेशन के लिए अलग से दो बिजली लाइन बिछाई जाएगी। जिला मुख्यालय से सीधे रामनगर तक 35 किलोमीटर तथा निंदूरा से रामनगर तक 48 किलोमीटर लाइन बिछाने की योजना है। ट्रांसमिशन के नया बिजली उपकेंद्र बनने से वितरण खंड को बेहतर ढंग से बिजली आपूर्ति मिलेगी। सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन देने के बाद उपभोक्ताओं के कनेक्शन बढ़ने के साथ फॉल्ट भी बढ़ गए हैं। आए दिन लाइन ब्रेकडाउन मेें आ जाती है। नया बिजली उपकेंद्र बनने से इन समस्याओं से निजात मिल सकेगी।
महादेवा को मिल सकेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की जनसभा में रामनगर में योगी आदित्यनाथ का देवा को 24 घंटे बिजली तो महादेवा को क्यों नहीं... इसके बाद मुख्यमंत्री बनने पर महोदवा को 24 घंटे बिजली मिलने लगी। लेकिन फॉल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। अभी महादेवा को बुढ़वल स्थित सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जा रही है। लेकिन शासन से मंजूूूरी के बाद जहां 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी वहीं पूरी तराई बिजली से रोशन हो सकेगी।

बिजली सुधार के लिए 132 केवी का सब स्टेशन बनाने की मंजूरी मिल गई है। मरकामऊ में सब स्टेशन के निर्माण के लिए चार एकड़ भूमि का चिन्हांकन पहले हो चुका है। करीब 63 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होना है। शासन के निर्देश के अनुसार कार्य शुरू कर दिया गया है।
-संजीव भाष्कर, अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed