फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power cuts flown sleep

बिजली कटौती ने उड़ाई नींद

Mon, 06 Jul 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 06 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने रात में बिजली कटौती कर उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी है। कारण है कि रोस्टर की अनदेखी कर अंधाधुंध कटौती की जा रही है। इससे गर्मी में यह समस्या बहुत बढ़ जाती है। रात में बमुश्किल पांच से छह घंटे बिजली मिल पा रही है। भीषण गर्मी में रात में की जाने वाली कटौती से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं लो वोल्टेज की समस्या से पेयजल का संकट गहराने लगा है। हालात यही रहे तो बिजली कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है।

गर्मी व उमस के बीच बिजली कटौती व लो वोल्टेज से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मांग के अनुरूप बिजली नहीं मिल पाने के कारण बिजली संकट बना हुआ है। बिजली की बार-बार आवाजाही से उपभोक्ता बेहाल हैं। न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण इलाके भी आकस्मिक कटौती हो रही है। हालांकि सोमवार को सुबह से ही आसमान में छाए बादलों व हल्की बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन निर्धारित कटौती के अलावा अघोषित कटौती से लोग परेशान रहे। दिन भर बिजली की आवाजाही बनी रही। लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी विद्युत आपूर्ति के लिए गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। कई बार बिजली की आवाजाही से इनवर्टर पूरी तरह से चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। लखपेड़ाबाग मोहल्लेवासी लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि बिजली आने पर भी पंखा रेंगता नजर आता है। रात में बमुश्किल पांच से छह घंटे बिजली मिल पा रही है। वहीं लो वोल्टेज के कारण टुल्लू नहीं चल पा रहा है जिससे पेयजल का संकट गहराने लगा है। सोमवार को पीक ऑवर में बिजली कटौती से शहर के कई मोहल्ले में न सिर्फ पेयजल आपूर्ति बाधित रही बल्कि लोग गर्मी से बेहाल भी रहे।

विज्ञापन

नहीं हुआ सुधार

बदहाल विद्युत आपूर्ति व लो-वोल्टेज से आजिज उपभोक्ताओं व भारतीय किसान दल के कार्यकर्ताओं ने बीते 24 जून को विद्युत उपकेंद्र जैदपुर का घेराव किया था। आश्वासन के बाद लोग शांत हुए थे। लेकिन वायदे के मुताबिक विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर आक्रोशित उपभोक्ताओं व सभासदों ने बीते दो जुलाई को धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया था। नायब तहसीलदार सविता शुक्ला व अधिशासी अभियंता बृजमोहन के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

अधाधुंध बिजली कटौती व लो-वोल्टेज को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके पूर्व भी अधिवक्ताओं ने इस समस्या को लेकर कई बार कार्य बहिष्कार कर चुके है। यही हालात रहे तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने का मन बना रहे हैं।

ग्रामीण अंचलों में दस घंटे बिजली देने के निर्देश गए हैं। मुख्यालय उपकेंद्रों पर विद्युतकर्मियों के मौजूद रहने व फाल्ट को तत्काल दुरुस्त करने के भी निर्देश हैं। सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।

-आरपी सिंह , अधीक्षण अभियंता विद्युत, पॉवर कॉर्पोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed