{"_id":"6345c7171fb39c04ae443df4","slug":"power-cut-barabanki-news-lko652430790","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे गुल रही हैदरगढ़ के 115 गांव की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे गुल रही हैदरगढ़ के 115 गांव की बिजली
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश थमने के बाद भी बिजली फाल्ट कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई गांवों में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल है तो वहीं हैदरगढ़ में मुख्य लाइन का तार टूटने से करीब 115 गांव की बिजली 10 घंटे गुल रही। करीब सवा लाख आबादी को रात बिन बिजली काटनी पड़ी। वहीं बारिश में क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभे दुरुस्त नहीं हो पाने से रामनगर के 20 गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
हैदरगढ़ ब्रांच नहर गेट नंबर एक के पास रात करीब दो बजे मुुख्य लाइन का तार टूटने से सहावर, धरौली, बीजापुर, कनवा, मवैया, बहुता, पोखरा, मरखापुर, लाही समेत 115 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई जगह बिजली न आने सेे पानी की भी दिक्कत हुई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों नेे राहत की सांस ली। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर, रौनी और तेजवापुर चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया जिससे करीब चार हजार आबादी प्रभावित है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
वहीं फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम लोहारपुर, छेदा, ररिया और सिरौली सर्जनपुर में सोमवार रात ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे इन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यहां करीब पांच हजार आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बेलहरा के रंजीतपुर में मंगलवार सुबह तार टूटने से केसरीपुर, टंडवा, मंशा पुरवा, जलालपुर, रंजीतपुर व सैलक जलालपुर की बिजली आपूर्ति चार घंटे ठप रही। इससे सात हजार आबादी प्रभावित रही। एसडीओ का कहना है कि छेदा और ररिया का ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है।
विज्ञापन
लोहारपुर व जयथरपुर किशुनी का ट्रांसफार्मर बुधवार को बदला जाएगा। रामनगर में बारिश के चलते बिंदौरा परसपुर के पास पांच खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 20 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार यादव ने बताया कि बाढ़ की वजह से लहड़रा, पुत्तू पुरवा, दुर्गापुर, तिवारी पुरवा, जगरूप पुरवा, मड़ना, अईमा समेत करीब 15 गांव की बिजली आपूर्ति सुरक्षा को लेकर बंद की गई है। क्षतिग्रस्त खंभे बदलने का काम भी चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।