{"_id":"63222ead8fc110284024b158","slug":"power-cut-barabanki-news-lko648366162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा और बारिश ने कई इलाकों की उड़ाई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा और बारिश ने कई इलाकों की उड़ाई बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। तेज हवा और बारिश के चलते जिले के कई इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। बुधवार को बारिश से त्रिलोकपुर में मुख्य लाइन में आए फाल्ट के चलते सुबह से ही बिजली गुल रही। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित रही। त्रिवेदीगंज में तार टूटने से बिजली आपूर्ति बंद है। फाल्ट के चलते यहां के करीब 266 गांवों की तीन लाख आबादी प्रभावित है।
त्रिलोकपुर स्थित बिजली उपकेंद्र से निजामपुर, मनभावनपुरवा, तेलियानी, अशोकपुर, नहामऊ, तिवारीपुरवा, बेरिया, अछेछ, अमलोरा, कस्बा त्रिलोकपुर सहित 96 गांव को बिजली आपूर्ति होती है। मुख्य लाइन में आई खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित है। बिजली गुल रहने से लोग पानी के लिए परेशान रहे।
दस घंटे बीतने के बाद भी देर शाम तक फाल्ट का पता नहीं चल सका था। एसडीओ प्रेम सिंह पटेल का कहना है कि कर्मचारी पैट्रोलिंग कर रहे हैं। फाल्ट मिलते ही सही कराकर बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं त्रिवेदीगंज क्षेत्र में भिलवल उपकेंद्र के लिए गई लाइन का तार टूटने से रात एक बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे छंदरौली, मकनपुर, खानपुर, मियां का पुरवा, भिलवल, पैकौली समेत करीब 20 गांव की करीब 25 हजार आबादी प्रभावित है। जेई संदीप चतुर्वेदी का कहना है कि टूटे तार बदलने का कार्य चल रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
निंदूरा में मुख्य लाइन में फाल्ट आने से बजगहनी, जनीनगर, राम नगर, कृष्णा नगर, उमरिया, भदरास, भदेसिया, ऊधापुर, खुज्झी, जामुवा, पसुवा, खगीपुर, करीमपुर, नेवज नगर, दलेन नगर, दीनपनाह, अकबरपुर, बरूहा, धरौली, सैंदर, बाबागंज, टिकरा हाजीपुर समेत करीब डेढ़ सौ गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बुधवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। इससे करीब दो लाख आबादी प्रभावित है। जेई विकास शुक्ला का कहना है कि शाम तक आपूर्ति शुरू हो जाएगी। अधीक्षण अभियंता एएच खान का कहना है कि बारिश के चलते तार टूटने और इंसुलेटर में नमी आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल्द ही फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।