{"_id":"62bb53fbdf48ba3ff37cdf73","slug":"power-cut-barabanki-news-lko6372805106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरे तो टूटे तार, तीन सौ गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरे तो टूटे तार, तीन सौ गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। कई जगह पेड़ गिरने से तार टूट गए तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंक गया। सतरिख में मुख्य लाइन का खंभा टूटने से पूरे कस्बे की बत्ती गुल हो गई। तार टूटने व अन्य फाल्ट आने के कारण जिले की करीब 300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
मंगलवार सुबह पल्हरी सबस्टेशन में नागेश्वरनाथ फीडर में फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब ढाई हजार आबादी प्रभावित है। बारिश के दौरान शहर में दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। पैगरामऊ में मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए जिससे निंदूरा क्षेत्र के टिकैतगंज, कुर्सी, अमरसंडा, अनवारी, बसारा, बाबागंज, निगोहा, दौलतपुर, फिरोजपुर समेत करीब 250 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
इससे करीब तीन लाख आबादी प्रभावित है। कोटवाधाम में बारिश के दौरान बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे एक हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सतरिख चौराहे के समीप मुख्य लाइन का खंभा टूट गया। इससे तार टूटकर बिखर गए और पूरे कस्बे के पूरे भग्गन समेत 50 गांव की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
हैदरगढ़ क्षेत्र में खरसतिया उपकेंद्र से एचटी लाइन में फाल्ट आने से कस्बा की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कस्बेवासियों ने बताया कि रात में कई बार कटौती होने पर मुश्किल से तीन घंटा बिजली मिली है। ग्रामीण क्षेत्र में चौबीस घंटे में 11 से 12 घंटे की कटौती जारी है।
अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि बारिश के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई जगह फाल्ट दुरुस्त करा दिया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को फाल्ट को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश से खास नुकसान नहीं हुआ है। अधिशासी अभियंताओं से बारिश से नुकसान के रिपोर्ट मांगी गई है।