फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

तार टूटने से रातभर गुल रही 40 गांवों की बिजली

Thu, 02 Jun 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती भी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे में बमुश्किल 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लोकल फाल्ट से लोगों की दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवा व बारिश से कुर्सी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके कारण करीब 40 गांव में अंधेरा हो गया।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ गई है। अधिक मांग और कम बिजली, ऊपर से लोकल फाल्ट से लोगों की दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में सिविल लाइन, कंपनीबाग, नेहरू नगर में दो घंटे बिजली की कटौती की गई। बिजली की आवाजाही से लोगों की रात की नींद खराब हो रही है। इससे करीब 30 हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, निंदूरा क्षेत्र में मंगलवार की रात तेज हवा के साथ बारिश होने से कुर्सी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तार टूटने से करीब 40 गांव में अंधेरा हो गया। बुधवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब 35 हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा टिकैतगंज, मोहनपुर, पकरिया पुर, मिर्जापुर, चकिया, सराय शहवाज, बाबागंज, ताहिरपुर, टेरी, फिरोजपुर, सुल्तानपुर, जयचंद पुर, कांबीपुर, सरैया, टिकरा 40 गांव के लोगों को रात बिन बिजली काटनी पड़ी। बुधवार को दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोहरेपुर में टूटे पांच बिजली के खंभे अभी तक दुरुस्त नहीं हो सके। इससे करीब दो मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित है। जेई अमन सिंह का कहना है कि खंभे लगवाए जा रहे हैं। बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए ठेकेदार को सूचित कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार तक गांव में आपूर्ति बहाल हो जाएगी। हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में तकरीबन छह घंटे बिजली कटौती हो रही है। क्षेत्र के रौली, बहुता, लाही, बीजापुर, हरपालपुर, गंगापुर संसारा, दतौली चंदा समेत करीब डेढ़ सौ गांवों में अंधाधुंध कटौती की जा रही है। ग्रामीणों को 18 घंटे के बजाए 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बदोसरायं के किंतूर रोड पर रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तथा खोर एत्मादपुर में रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहा है। इससे आए दिन फाल्ट होती रहती है। उपभोक्ताओं को बमुश्किल 12 घंटे ही बिजली मिल पाती है। यहां के रमसहाय समेत कई गांवों मेें मंगलवार को पूरी रात बिजली गायब रही।

रामनगर डिवीजन में मधवा जलालपुर, बनर्की, कड़कापुर, अमराई, पांडेयपुरवा सहित करीब 30 गांव में मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली रहती है। लो वोल्टेज से बिजली के उपकरण भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। रामनगर कस्बे में भी आठ घंटे बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed