फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

ओबरी का ट्रांसफार्मर फुंका, छह हजार घरों की बिजली गुल

Sat, 21 May 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। ओबरी सब-स्टेशन के ट्रांसफार्मर में आग लगने से शुक्रवार को शहर के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। कंट्रोल यूनिट जलने से उपकेंद्र से संचालित तीनों फीडर ठप हो गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कलेक्ट्रेट समेत कई सरकारी कार्यालयों व छह हजार से अधिक घरों में पूरे दिन बिजली गुल रही। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग भीषण गर्मी में पसीना-पसीना हो गए। कई मोहल्लों में लोग पेयजल को तरस गए।
विज्ञापन

बाराबंकी डिवीजन के ओबरी स्थित सब-स्टेशन में 10 एमबीए ट्रांसफार्मर में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग की लपटें उठने लगीं। यह देख सब स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कोई करीब भी नहीं जा सका। जानकारी मिलते ही पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ओबरी सब-स्टेशन की आपूर्ति पूरी तरह से बंद करा दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग से कंट्रोल यूनिट भी जल गया। इससे सब स्टेशन से संचालित सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन व आर्मी फीडर से जुड़े छह हजार से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। इस दौरान सिविल लाइन, अभयनगर, तहसील कॉलोनी, नेहरूनगर, कंपनी बाग, कांशीराम कॉलोनी, नहर कॉलोनी, हड्डीगंज, जेल कॉलोनी व कलेक्ट्रेट की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई। भीषण गर्मी के बीच इन मोहल्लों में लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कलेक्ट्रेट में सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी भी हाथ से पंखा झलते नजर आए। सेना के परिसर में भी आपूर्ति बंद रही। करीब एक घंटे बाद पावर कॉर्पोरेशन की एक टीम अधिशासी अभियंता टेस्टिंग शिवप्रताप के अगुवाई में सब-स्टेशन पहुंची। आग से 10 एमबीए ट्रांसफार्मर, कंट्रोल यूनिट आदि पूरी तरह से जल गया था।
इस दौरान पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने वैकल्पिक व्यवस्था कर कुछ मोहल्लों में बिजली आपूर्ति शुरू कराई। छह घंटे बाद शाम करीब चार बजे कुछ मोहल्लों में बिजली आपूर्ति शुरू हुई। हालांकि कई मोहल्लों की बिजली शाम तक गुल रही।
रात भर नहीं आई बिजली तो कहीं आठ घंटे कटौती
बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच शहर से लेकर गांव तक हो रही अघोषित बिजली कटौती से जनमानस बेेहाल रहा। ग्रामीण इलाकों में कहीं रात भर बिजली गुल रही तो कहीं 10 घंटे तक कटौती की जा रही है। रामसनेहीघाट डिवीजन के सब-स्टेशन देवीगंज से जुड़े 300 गांवों में पिछले दो दिनों से 10 घंटे तक कटौती की जा रही है।
कोटवाधाम सब-स्टेशन से जुड़े गांवों में हर एक-दो घंटे पर रोस्टिंग के नाम पर कटौती हो रही है। सतरिख क्षेत्र के खाले का पुरवा, सराय मिही, भोजपुर, बरकटही, भिटौली आदि गांवों में मंगलवार रात से बिजली गुल रही। दरियाबाद के तारापुर, मालिनपुर, उसरी, मेडई का पुरवा, नोहरेपुर आदि गांवों में फाल्ट होने के कारण लगातार 26 घंटे बिजली गुल रही। रामनगर में कई बार कटौती के बाद 16 घंटे ही बिजली मिल रही है।
तीन-तीन घंटे का निर्धारित हुआ शेड्यूल
अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि ओबरी के क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर के स्थान पर नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था दूसरे जिले से कराई जा रही है। जब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता, तब तक सबस्टेशन में मौजूद दूसरे ट्रांसफार्मर से चरणबद्घ तरीके से तीन-तीन घंटे का शेड्यूल निर्धारित कर बिजली आपूर्ति कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
लखपेड़ाबाग, आवास विकास, नीम चौराहा, पायनियर चौराहा, रफी नगर, बाल्मीकि नगर, दुर्गापुरी, श्रीनगर, गांधी नगर, मालगोदाम रोड, देवा रोड, लाइनपुरवा, तहसील कॉलोनी में सुबह तीन से छह बजे, नौ से 12 बजे, शाम तीन से छह बजे, रात नौ से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति होगी।

घंटाघर, कानूनगोयान रसूलपुर, नेबलेट, बेगमगंज, लाजपत नगर, दीनदयाल नगर, सत्यप्रेमी नगर, छाया चौराहा, स्टेशन रोड, पुलिस लाइंस, घोसियाना, कंपनीबाग, नेहरूनगर में रात 12 से सुबह तीन बजे, सुबह छह से नौ बजे, दोपहर 12 से तीन बजे और शाम छह से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed