फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

छह घंटे गुल रही बिजली, दस हजार की आबादी रही प्रभावित

Wed, 18 May 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
power cut
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। त्रिवेदीगंज फीडर का एक फेस जलने से करीब 30 गांव के 10 हजार लोग छह घंटे परेशान रहे। वहीं तारागंज गांव में पांच दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद भी करीब 50 घरों को बिजली नहीं मिली। भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीती 13 मई को तारागंज गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने 14 मई की शाम नया ट्रांसफार्मर लगा दिया। इसके बाद भी आधा गांव अंधेरे में है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे से गई केबिल में खराबी आने से ट्रांसफार्मर लगाने के बाद भी बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

पांच दिन से बिजली नहीं मिलने से 50 घरों के लोग गर्मी में परेशान हैं। गांव के निवासी तहसील बार अध्यक्ष यशकरन तिवारी, अनिल मिश्रा, सतीश गौतम, राजेश तिवारी ने एसडीएम से इसकी शिकायत की है। इसके अलावा पावर सब स्टेशन रनापुर के त्रिवेदीगंज फीडर के एक फेस में खराबी आने से सोमवार रात में छह घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज, सोनिकपुर, गोतौना, बबुआपुर, ठाकुरपुर, बुढनापुर सहित 30 गांवों के दस हजार लोगों को परेशानी हुई। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि तारागंज की बिजली लाइन दुरुस्त कराई जा रही है। फीडर में तीन फेस से बिजली दी जाती है। एक फेस खराब होने से कुछ घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। अब आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed