फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

धुआंधार बिजली कटौती ने छीना लोगों का चैन

Sat, 30 Apr 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का चैन छीन लिया है। शासन से निर्धारित बिजली आपूर्ति का पावर कॉर्पोरेशन का दावा फेल नजर आ रहा है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का आदेश हैं, लेकिन जमकर कटौती हो रही है। शहर में तीन घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में आठ से 11 घंटे की नियमित कटौती आम बात हो गई है।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में गर्मी का पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मानो मई जून जैसी गर्मी अभी पड़ने लगी हो, भीषण उमस और गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। गांव के लोग न तो दिन में चैन पा रहे हैं और न ही रात में सो पा रहे हैं। ये लोग छत पर, बाग, खलिहान में समय काटने को मजबूर हैं। शुक्रवार को शहर में तीन घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट क्षेत्र में जैदपुर, इचौली, चौरी अलादासपुर फीडर से जुड़े करीब 60 गांवों में दस घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे शुक्रवार को करीब एक लाख आबादी प्रभावित रही। टाउन में आठ घंटे बिजली गुल रही। हैदरगढ़ क्षेत्र में कस्बा के भटखेरा, कोठी, ठठराही, लिल्हौरा वार्ड समेत कई गावें करीब 60 हजार आबादी बिजली कटौती से परेशान रही। सुबेहा नगर में आठ से 10 घंटा बिजली कटौती होने से गर्मी में लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पेचरुआ, बीजापुर, बरावां, हरिपालपुर, कमेला, सहापुर, शारपुर, चिरैया, मंगउवा, समेत 30 गांवों में 10 घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब 80 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। रामनगर क्षेत्र के गांवों में 10 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही है। इससे करीब 50 हजार आबादी प्रभावित है।

अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि पहले से बिजली में बहुत सुधार हुआ है। आगे भी सभी शिकायतें को दूर कर दिया जाएगा और बिजली की कटौती नहीं होगी। फतेहपुर क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में 11 घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे कैथा, जलालपुर, छेदा, रंजीतपुर, भेरिया, गौरा सैलक, उमरी विशुनपुर, घघसी समेत 22 गांवों को रोस्टर के सापेक्ष सात घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे करीब 30 हजार आबादी प्रभावित है। निंदूरा क्षेत्र के खटौली, बुधनी, सिंगर तारा, दिकोलिया, सतनापुर, मल्लावां, रामपुर, पारा, खिझना गांव में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बमुश्किल 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed