{"_id":"616f1cc5454e3837bf78e48c","slug":"power-cut-barabanki-news-lko600780444","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते गुल रही तीन सौ गांवां की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते गुल रही तीन सौ गांवां की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरतगंज (बाराबंकी)। बारिश के चलते आए फाल्ट से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सोमवार रात ठप हो गई। दूसरे दिन मंगलवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। सूरतगंज सब स्टेशन के पांच फीडर बंद हो गए जिससे करीब तीन सौ गांव की दो लाख आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के कारण निंदूरा क्षेत्र में सोमवार को रीवासीवा गांव के पेड़ गिरने से चार बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे सूरतगंज सब स्टेेशन से आपूर्ति बाधित हो गई। 33 हजार लाइन में फाल्ट आने से सबस्टेशन के सभी पांचों फीडर बंद रहे। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी फॉल्ट दुरुस्त करने पहुंचे लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते बिजली के तारों व खंभे पर गिरे पेड़ को हटा नहीं सके।
अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। वन विभाग की मदद से पेड़ हटाकर बिजली के खंभे और तार दुरुस्त कराए गए। अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि बारिश के चलते रीवासीवा के पास चार बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। लाइन दुुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। करीब छह-सात गांव की बिजली आपूर्ति नहीं शुरू हुई है, कार्य चल रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। (संवाद)