{"_id":"5e629fe98ebc3ec7490d96fe","slug":"power-cut-barabanki-news-lko5124625161","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। माती क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन टूटने से करीब 80 गावों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब एक लाख आबादी की बिजली 10 घंटे बाधित रही। दूसरा तार बिछाने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
दुंद्वपुरवा उपकेन्द्र के पास शुक्रवार सुबह हाईटेंशन तार टूट गया। इससे माती, गौरिया, रामस्वरूप और तिन्दोला फीडर बंद हो गए। माती, धौरमऊ, मुरादाबाद, बबुरिहा, सरसांदी, रेंदुुआ पल्हरी, बस्ती, जबरी, छतेना, नरतला, जमुवासी, महासय नगर, मतैला, मोहनलाल पुरवा, पासिनपुरवा, पहाड़पुर, रानीगंज, बरेठी समेत 80 गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। फाल्ट को दुरुस्त करने में पूूरा दिन लग गया। करीब 10 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई तब लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता सुनील मौर्य ने बताया कि हाईटेंशन लाइन टूटने से करीब 80 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। लाइन दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है।