{"_id":"5d8fa6a98ebc3e017b4bf85a","slug":"power-cut-barabanki-news-lko484092931","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर गुल रही महर्षिनगर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर गुल रही महर्षिनगर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बारिश के चलते लाइन में फाल्ट आने से शहर के महर्षिनगर मोहल्ले की बिजली शुक्रवार रात भर गुल रही। इसके चलते शनिवार सुबह लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। इसके अलावा शहर की आवास विकास कॉलोनी, लखपेड़ाबाग, दयानंदनगर, कंपनीबाग, मोहारीपुरवा, मकदूमपुर, दशहराबाग, गुलरिया गार्दा, पीरबटावन, कटरा, नेहरूनगर व घोसियाना मोहल्ले के लोगों ने शनिवार को डेढ़ घंटे बिजली संकट झेला।
महर्षिनगर में शुक्रवार रात दस बजे लाइन में फाल्ट आ जाने से बिजली गुल हो गई। फाल्ट ठीक नहीं होने से मोहल्ले की डेढ़ हजार आबादी को रात भर बिजली का इंतजार करना पड़ा। शनिवार सुबह बिजली के अभाव में मोटर नहीं चलने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। सुबह दस बजे पावर कार्पोरेशन के कर्मचरियों ने फाल्ट को दुरुस्त किया। उधर ओबरी में इंसुलेटर बदले जाने के चलते आवास विकास कॉलोनी, लखपेड़ाबाग, दयानंदनगर, कंपनीबाग, नेहरूनगर व घोसियाना मोहल्लों की 60 हजार आबादी की बिजली करीब एक घंटे तक बाधित रही।
लखपेड़ाबाग में ट्रांसफार्मर के केबल में खराबी को दुरुस्त करने के लिए शट डाउन लिया गया। इससे लखपेड़ाबाग, मकदूमपुर, मोहारीपुरवा, दशहराबाग की आपूर्ति करीब डेढ घंटे ठप रही। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि महर्षि नगर में लाइन में आई फाल्ट को सही करा कर आपूर्ति शुरू करा दी गई है। इसके अलावा ओबरी से आधे घंटे व पल्हरी उपकेंद्र से डेढ़ घंटे का शट डाउन दिया गया था।