फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power Crisis: 140 villages in the dark; farmers reach substation with petrol and lighters.

बिजली संकट: 140 गांव अंधेरे में, पेट्रोल व लाइटर लेकर उपकेंद्र पहुंचे किसान

Fri, 02 Oct 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 02 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Power Crisis: 140 villages in the dark; farmers reach substation with petrol and lighters.
रामनगर। रानीगंज फीडर से जुड़े करीब 140 गांवों में 10 दिन से बिजली संकट बना हुआ है। इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बृहस्पतिवार रात पेट्रोल-लाइटर लेकर उपकेंद्र पहुंच गए और रानीगंज-रामनगर मार्ग जाम कर आत्मदाह की चेतावनी दी। अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह ग्रामीणों के साथ रानीगंज भट्ठा चौराहे पहुंचे। नायब तहसीलदार सैयद तहजीब हैदर, कोतवाल अरुण प्रताप सिंह और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शाहपुर के बृजेश वर्मा, अमरजीत रावत, राहुल, संदीप, विष्णु, रामू व सौरभ ने एसडीओ पर फोन न उठाने और अभद्रता का आरोप लगाया। किसान नेताओं के अनुसार मधवाजलालपुर, बनर्की, जोगामऊ, बंजरिया, कड़ाकापुर, बारातीपुरवा, रानीगंज, शाहपुर, सरसवां, अमरईगांव, पांडेयपुरवा, भुंड और कुतलूपुर समेत 140 गांव अंधेरे में हैं। निर्बाध आपूर्ति जल्द शुरू न होने पर हाईवे जाम की चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता अभिजीत कुमार शाह ने जल्द आपूर्ति बहाल होने की बात कही।
विज्ञापन

बेलहरा के 30 गांवों में नौ दिन से बिजली ठप
फतेहपुर। छेदा फीडर से जुड़े करीब 30 गांवों में नौ दिन से बिजली संकट है। पानी की टंकियों से आपूर्ति भी बंद है। एसडीओ अमर जीत वर्मा ने बताया कि गिरे खंभे ठीक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन बाद भी 10 गांवों में अंधेरा
कोटवाधाम क्षेत्र के 10 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिबियापुर सरायसुर्जन की 11 हजार लाइन के कई खंभे टूटे हैं। मुरई मोहरिया मधनापुर में तारों पर पेड़ गिरने से खंभे टूट गए। दरियाबाद ग्रामीण क्षेत्र के कई फीडर भी बंद हैं। एसडीओ राजवीर सिंह ने जल्द आपूर्ति सुचारू होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed