फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A leopard chased down and killed a nilgai calf.

Barabanki News: तेंदुए ने वनरोज के बच्चे को दौड़ाकर मारा

Fri, 02 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 02 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A leopard chased down and killed a nilgai calf.
शरीफाबाद के जंगल में पिंजड़े में बांधी गई बकरी।
हैदरगढ़/सुबेहा। गोमती किनारे शरीफाबाद के जंगल में शुक्रवार सुबह फिर तेंदुए की दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ वनरोज के बच्चे को दौड़ाते हुए जंगल से खेल मैदान तक ले आया। शोर मचाने पर शिकार छोड़कर झाड़ियों में चला गया। बाद में वनरोज का बच्चा मृत मिला। वन विभाग ने जंगल और आसपास कांबिंग शुरू कर दी है। पिंजड़े में बकरी बांधकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब दो माह से शरीफाबाद के 82 हेक्टेयर जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा है। खोहली गांव के पास वनरोज का शिकार और पगचिह्न मिलने के बाद विभाग सक्रिय हुआ था। इसके बाद बंदर और बछड़े पर हमले की घटनाएं सामने आईं। कुछ दिन पहले खेत में मवेशी मृत मिलने पर भी तेंदुए के हमले की चर्चा हुई थी। एक सप्ताह की शांति के बाद शुक्रवार को रामप्रसाद के अनुसार तेंदुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

वन दरोगा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गोमती किनारे जंगल में कई वर्षों से तेंदुए की आहट मिलती रही है। निगरानी के लिए तीन स्थानों पर नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। अमेठी के मुसाफिरखाना रेंज के पन्ही जंगल से अयोध्या के कुमारगंज क्षेत्र तक उसकी मौजूदगी के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकार के तरीके पर विशेषज्ञ की अलग राय
वन्यजीव विशेषज्ञ विपिन कपूर के अनुसार वनरोज के बच्चे के पीछे से करीब आधा किलो मांस खाया गया है। गर्दन और पीठ पर तेंदुए के हमले जैसे निशान नहीं हैं। डीएफओ आकाश दीप बधावन ने कहा कि तेंदुआ होने पर वह जल्द कैमरों में कैद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed