फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power

2136 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं पहुंची बिजली

Sat, 05 Oct 2019 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
power
बाराबंकी। जिले के 2136 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभी तक बिजली नहीं पहुंच सकी। जिलाधिकारी द्वारा विभाग को पत्र भेजने के बाद भी कान में जूं तक नहीं रेंगी। बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने एक बार विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को रिमाइंडर भेजकर इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्युतीकरण कराने को कहा है। विद्युतीकरण का भुगतान ग्राम पंचायतों की निधि से कायाकल्य योजना के तहत होना है।
विज्ञापन

जिले के 15 विकास खंडों में 2688 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 1624 केंद्र गांवों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में तो 359 केंद्र पंचायत भवन और सामुदायिक भवनों में खुले हैं। जबकि शेष 705 आंगनबाड़ी केंद्र विभिन्न विभागों के भवनों में चल रहे हैं। जहां गर्भवती माताओं और उनके नौनिहालों को पौष्टिक आहार देने संबंधित कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लेकिन इनमें से 2136 आंगनबाड़ी केंद्रों पर तो बिजली कनेक्शन तक नहीं हैं। यह हाल तब है जब केंद्र सरकार पोषण मिशन से अभियान को चलाने में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय कर माताओं और उनके नौनिहालों की सेहत सुधारने के प्रति खासा गंभीर है। भीषण गर्मी के दिनों में तो इन केंद्रों पर कर्मचारियों और लाभार्थियों को बैठना मुश्किल हो जाता था। शासन ने इन सभी केंद्रों पर विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed