{"_id":"5d388de48ebc3e6d1971b180","slug":"posted-sucide-note-on-facebook-barabanki-news-lko4725960196","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट की और लापता हो गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट की और लापता हो गया युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। चार दिन से लापता एक युवक को पुलिस तलाश नही कर पा रही है। अब पुलिस युवक के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर निवासी विशाल सिंह ने बीते 21 जुलाई की रात फेसबुक पर सात पन्नों का सुसाइड नोट पोस्ट किया था।
उसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। उसके कुछ दोस्तों के पास उसके बयान की चार-पांच वीडियो भी वाट्सएप पर आईं। जिसमें विशाल ने कुछ महिलाओं समेत कई लोगों का नाम लिया। उसका कहना है कि 14 साल पहले गैर जनपद में हुए दोहरे हत्याकांड में उसे व तीन अन्य लोगों को आरोपी बना दिया गया। 14 साल से पेशी पर जाते-जाते वह आजिज आ चुका है।
यही नहीं विपक्षियों ने उसके परिवारीजनों को भड़का दिया, जिससे वे भी उसे हत्यारा समझने लगे हैं। साजिश के तहत ही इस मुकदमे का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। विशाल ने वीडियो और सुसाइड नोट में जिन लोगों का नाम लिया, उन्हीं के कारण आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवक के परिवारजनों से संपर्क किया गया है और युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसका फोन को भी सर्विलांस पर डाल कर तलाश करने की कोशिश की जा रही है।