{"_id":"5f4167368ebc3e3d0144c808","slug":"positive-barabanki-news-lko53635102","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को जिले में एक महिला की मौत हो गई और 101 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें 31 लोग पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण कंपनी के 31 कर्मचारी, सीएचसी फतेहपुर के डॉक्टर दंपती, बैंक ऑफ बड़ौदा के दो कर्मचारी और तीन मासूम शामिल हैं।
एसडीएम सदर अभय पांडेय ने बताया कि पिपरौली गांव की शर्मिला देवी (52) पत्नी दिनेश कुमार की शनिवार को मौत हो गई।19 अगस्त को महिला की केजीएमसी में कोरोना जांच हुई थी जिसमें वह पाजिटिव पाई गई थी। गलत पता दर्ज होने के कारण उसकी खोज शुक्रवार को हो सकी। परिवारीजनों से महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए तैयार नहीं हुए। कहा कि महिला की (कैंसर) की वजह से हालत बहुत गंभीर है।
हैदरगढ़ के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगी कंपनी के 31 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले कंपनी के 10 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इससे कर्मचारी डरे हैं और इसका असर निर्माण कार्य पर भी पड़ने लगा है। हैदरगढ़ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अविचल भटनागर में बताया कि पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा फतेहपुर सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर दंपती भी कोरोना की चपेट में आ गए। इनके संपर्क में आने की वजह से ही परिवार की एक युवती भी संक्रमित हो गई है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा के दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज क्षेत्र के हुसैनाबाद, लखपेड़ाबाग और सरसा गांव में तीन मासूम भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा हथौंधा में एक, सरसा में तीन, ग्राम बिनवा में दो, सिसवारा में दो, बबुरिहा में दो, सूर्यपुर में दो, सत्यप्रेमीनगर में चार, सदरुद्दीनपुर में दो, डीएम आवास के निकट तहसील कालोनी में एक, गायत्रीनगर में चार, कैलाश आश्रम मोहल्ले में चार, ओमनगर में तीन, बाल विहार में पांच, लखपेड़ाबाग में पांच, विशुनपुर कस्बे में एक, देवा के मचौटी में चार, कुुर्सी के बसारा में एक, गेंहदवर, अहिरगांव, भटुआमऊ में एक-एक, कांशीराम कॉलोनी में दो, महर्षिनगर में दो, सुभाषनगर में दो लोगों के साथ 101 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।