फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Poor seed destroyed 200 acres crop

घटिया बीज से 200 बीघा फसल चौपट

Mon, 19 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 19 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Poor seed destroyed 200 acres crop
सरसों के घटिया बीज से 200 बीघा फसल चौपट - फोटो : अमर उजाला
कृषिधन कंपनी की ओर से जिले में सरसों का घटिया बीज सप्लाई करने से सैकड़ों किसानों की करीब 200 बीघा से सरसों की फसल चौपट हो गई। कुछ किसानों की फसल उगने के बाद सूख गई तो कुछ ही किसानों की फसल उगने के बाद बढ़ी ही नहीं। किसानों ने फसल बर्बाद होने पर मुआवजा दिलाए जाने की मांग कंपनी के रिटेलर से की तो उसने शिकायत सुुनने से ही मना कर दिया। बर्बाद किसानों ने डीएम को पत्र भेजकर संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से निजी बीज कंपनियां जिले में घटिया और नकली बीज की सप्लाई धड़ल्ले से कर रही हैं। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले साल सिंजेंटा कंपनी के टमाटर के नकली बीज से किसानों का लाखों का नुकसान हो गया था। किसानों के हंगामे और आंदोलन के बाद इस कंपनी पर प्रतिबंध भी लगाया था। लेकिन उसके बाद भी इस कंपनी के बीज जिले में घड़ल्ले से बिक रहे हैं।  ताजा मामला सरसों के नकली और घटिया बीज का है।
विज्ञापन


विकास खंड सिद्धौर के सोहावां, न्यामतपुर, मुबारकपुर, सैदहा, गुलरिहा, सादुल्लापुर समेत दो दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने रबी के सीजन में कृषिधन कंपनी की बंगाल सोना प्रजाति के सरसों बीज की बोआई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बीज घटिया होने के कारण बोआई के बाद फसल तो उगी लेकिन वह एकाएक खेत में सूखने लगी। जिन किसानों की फसल नहीं सूखी तो उनकी फसल की न तो वृद्धि हुई और न ही उसमें फूल आए। जिससे क्षेत्र के करीब 200 बीघा सरसों की फसल बर्बाद हो गई।  

हुमराव, संतबक्श, अमर सिंह, रामदेव, विनोद कुमार दिनेश कुमार, लल्लू यादव, भवानी प्रसाद यादव ने कंपनी के एजेंट संतोष कुमार से फसल बर्बाद होने की बात कही। साथ ही किसानों ने एजेंट से बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की तो एजेंट ने मना कर दिया। आक्र्रोशित किसानों ने डीएम को पत्र देकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इन किसानों ने दोबारा की सरसों की बुआई
क्षेत्र के कुतुबापुर, सैदनपुर भानमऊ, कुत्तुपुर आदि गांवों के किसानों ने सरसों की फसल को सूखते देख खेत की जुताई करने के बाद दूसरी कंपनी के अगेती प्रजाति की सरसों की बोआई भी कर डाली। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष क्षेत्र में टमाटर के घटिया बीज से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। इसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी से की गई लेकिन मामले में लीपा पोती कर किसानों को ही गलत ठहरा दिया गया। जिले में कंपनी के बीज पर बिक्री का प्रतिबंध लगाकर कार्रवाई पूरी की गई। 


नहीं मिली शिकायत
अभी मुझे शिकायत नहीं मिली है। अगर जिले में नकली और घटिया बीज बिक रहा है तो कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसानों की फसल अगर चौपट हुई है तो सर्वे कराया जाएगा।
-अजय यादव, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed