फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   polling center

सेक्टर मजिस्ट्रेट दूर करेंगे बूथों की कमियां

Sat, 11 Dec 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
polling center
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को लेकर निर्धारण किए गए बूथों पर फर्नीचर, पेयजल, शौचालय और बिजली व्यवस्था समेत कई अन्य मूलभूत सुविधाओं को देखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी तय की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों के बूथों का दौराकर इसकी रिपोर्ट एसडीएम को देंगे।
विज्ञापन

जिलेभर में कुल 1707 मतदान केंद्रों पर 2829 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव कराने के लिए आने वाली पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए बूथों पर पेयजल, बिजली आपूर्र्ति, फर्नीचर, शौचालय और साफ सफाई आदि को परखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 189 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर जाकर इसकी रिपोर्ट तैयार करनी है।
विज्ञापन

कमियां मिलने पर उसे सही कराया जाएगा। इसी को लेकर शुक्रवार को भी सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दरिगापुर के बूूथ पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने वहां की मूलभूत सुविधाओं को परखा। कमियां मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट भी प्रतिदिन आठ से दस बूथों का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों का भ्रमण कर उसकी रिपोर्ट एसडीएम को देंगे। अगर वहां कोई कमी होगी तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed