{"_id":"621e7577d55d1b2824360504","slug":"political-barabanki-news-lko6199816114","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा का विरोध विनाश का बनेगा कारण : परमहंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा का विरोध विनाश का बनेगा कारण : परमहंस
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। भगवा रंग पर समाजवादी पार्टी की महिला नेता द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज अयोध्या धाम तपस्वी छावनी के महंत ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्व को समाप्त करने के लिए विशेष पूजा अर्चना भी की। महाशिवरात्रि के मौके पर कुंतेश्वर धाम में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के पहुंचे अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव द्वारा भगवा रंग पर की गई टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए वह कम होगी।
उन्होंने कहा कि डिंपल ने भगवा रंग का अपमान करके सनातन धर्म और बहुसंख्यक समाज और प्रत्येक हिंदू का अपमान किया है, यह समाजवादी के विनाश का कारण बन जाएगा। अखिलेश यादव भी हनुमान जी का दर्शन करने जा रहे हैं, जबकि हनुमान जी को भी लाल रंग का सिंदूर लग जाता है और मुख्यमंत्री के कपड़े का जो कलर है जिसको उन्होंने जंग का कलर बताया है वह तो हनुमान जी का रंग है। हनुमान जी का अपमान करने का मतलब है पूरे हिंदू समाज का और पूरे सनातन धर्म का अपमान करना है।
यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही युद्ध विराम लगना चाहिए। आज हमने जलाभिषेक करके भगवान शिव से युद्ध विराम लगाए जाने की कामना की। उन्होंने कहा कि विनाश की ओर कदम बढ़ाना बंद करें क्योंकि दुनिया बारूद के ढेर पर बैठी है। इसलिए संत समाज की ओर से यह युद्ध रोकने के लिए आज विशेष पूजन अर्चन भी किया गया है। मौके पर श्री कुंतेश्वर उत्थान समिति अध्यक्ष जयचंद यादव, संदीप मौर्य, विकास अनुज आदि मौजूद रहे।