{"_id":"62168b0bcddd33068f3dc509","slug":"political-barabanki-news-lko6191433167","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी व अपर्णा की जनसभा, प्रियंका का रोड-शो आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी व अपर्णा की जनसभा, प्रियंका का रोड-शो आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के तीन तीन शेष हैं। ऐसे में राजनीतिक दल कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता। शुक्रवार को चुनाव प्रचार थमने से एक दिन पहले जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगर में बुढ़वल मिल के सामने मैदान में जनसभा करेंगे। वहीं प्रियंका वाड्रा रामनगर, जैदपुर व बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र में रोड-शो कर डोर-टू-डोर वोट मांगेंगी। कुर्सी क्षेत्र में भाजपा नेता अपर्णा यादव एक जनसभा को संबोधित करेगी।
स्टार प्रचारकों की जिले में उपस्थिति को लेकर जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। वहीं प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले इनके आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बृहस्पतिवार को मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा को लेकर हेलीपैड व मंच तैयार करने का काम देर रात तक चलता रहा।
वहीं प्रियंका वाड्रा सबसे पहले जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मसौली और उसके बाद रामनगर के यूनियन इंटर कॉलेज में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद रोडशो करेंगी। यहां से बहराइच जाने के बाद वापस आकर शहर में रोडशो करेंगी। वहीं कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के निंदूरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अपर्णा यादव एक जनसभा को संबोधित करेगी। (संवाद)