{"_id":"61d5f32a33b57a3b76252b5e","slug":"political-barabanki-news-lko6121780198","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होने एक दिन पूर्व पहुचेंगे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होने एक दिन पूर्व पहुचेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 जनवरी को लखनऊ में होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए पूर्वांचल के कई जिलों के एक लाख कार्यकर्ता 8 जनवरी को जिले में पहुंचेंगे। उनके ठहरने एवं भोजन आदि की व्यवस्था को लेकर भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। गैर जिलों के कार्यकर्ताओं की मेजबानी के लिए भाजपा जिला इकाई ने कमर कस ली है।
संगठन के प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि लखनऊ से औसतन 300 किलोमीटर दूर स्थित पूर्वांचल के जिलों के लगभग एक लाख कार्यकर्ता 8 जनवरी की शाम तक बाराबंकी पहुंचेंगे। ये सभी कार्यकर्ता 9 जनवरी की सुबह लखनऊ रवाना होंगे।
सभी कार्यकर्ताओं को हाईवे पर स्थित दर्जनों महाविद्यालयों व मैरिज लॉन आदि में सुरक्षित ठहराने की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रदेश महामंत्री ने इनकी देखरेख के लिए युवा कार्यकर्ताओं की 30 टोलियां गठित की। प्रवासी कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए बाकायदा जिम्मेदारियां भी तय की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा जिले के हजारों कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक ले जाने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गयीं। सभी मण्डल अध्यक्षों ने वाहनों एवं उनके प्रभारियों के सूची बुधवार को जिलाध्यक्ष को सौंपी। रैली को लेकर जिले के सभी मंडलों पर हुईं बैठकों की जानकारी मण्डल प्रभारियों ने प्रदेश महामंत्री से साझा की।
जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने बताया कि जिले के 30 हजार से अधिक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होंगे। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। वाहनों की व्यवस्था भी कर ली गयी है। इस अवसर पर स्नातक एमएलसी इं अवनीश सिंह पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी, गुरुशरण लोधी, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, अरविंद मौर्य, पवन सिंह रिंकू, प्रमोद तिवारी, मनोज वर्मा, संजीव शर्मा मौजूद रहे।