फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

टेनी निर्दोष, उनका सम्मान करे सरकार : परमहंस

Thu, 14 Oct 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
political
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी पर इस्तीफा का दबाव बनाने की बजाय सरकार को उनका सम्मान करना चाहिए, वे निर्दोष हैं। बुधवार को कुंतेश्वर महादेव व देव वृक्ष पारिजात के दर्शन करने पहुंचे अयोध्या धाम छावनी के महंत आचार्य परमहंस ने ये बातें कहीं। वे दोपहर में क्षेत्र के देव वृक्ष पारिजात व महाभारत कालीन कुंतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने आए थे। इस दौरान वह मीडिया से मुखातिब हुए और लखीमपुर की घटना पर बोले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को मंत्री टेनी को इस्तीफा देने पर मजबूर नहीं करना चाहिए। टेनी निर्दोष है, ऐसे में उनका सम्मान होना चाहिए। आचार्य परमहंस ने कहा कि सरकार को बदनाम करने व देश को तोड़ने की साजिश करने वाले राकेश टिकैत को आंदोलन चलाने की फंडिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां घटना हुई है, वहां कोई किसान नहीं है। किसान आंदोलन में भाजपा सरकार के विरोधी कांग्रेस के एजेंट, मंडी के बिचौलिए व कुछ खालिस्तानी समर्थक हैं।
विज्ञापन

गाड़ी लेकर जा रहे ड्राइवर पर इसमें से ही कुछ लोगों अचानक हमला किया। इस तरीके के हमले से ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। लेकिन इसके बाद जो इन लोगों ने गाड़ी को पलटा और जलाया, पीट-पीटकर मारा हत्याएं की, वह किसान नहीं हो सकते। कोई भी आंदोलन शांतिपूर्वक ढंग से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन में हिंसा की कोई जगह नहीं हुआ करती। इस तरह का आंदोलन देश को तोड़ने की साजिश है। इससे पहले कुंतेश्वर मंदिर पहुंचे आचार्य को कुंतेश्वर उत्थान समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष जयचंद यादव, संदीप मौर्य, मेडी लाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed