{"_id":"61536bd88ebc3e47160801da","slug":"political-barabanki-news-lko5977143167","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापस हो पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी पर दर्ज केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वापस हो पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी पर दर्ज केस
विज्ञापन
बाराबंकी। अनुसूचित जाति विभाग मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित अपना ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि प्रदेश सरकार की सरपरस्ती में अपराधी फलफूल रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा सरकार हर उस आवाज को दबाना चाहती है जो उसके खिलाफ उठती है। प्रतापगढ़ में सांगीपुर की घटना के लिये भाजपा सांसद और उनके समर्थक पूरी तरह जिम्मेदार है। सरकार पूर्व सांसद, स्थानीय विधायक तथा उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज मुकदमा तत्काल वापस कराये।
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनके समर्थकों के खिलाफ दायर मुकदमें की वापसी की मांग करते हुये कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा कि 25 सितंबर को प्रतापगढ़ में सांगीपुर में आयोजित गरीब कल्याण मेले में स्थानीय विधायक तथा पूर्व सांसद शामिल होने गये थे।
जहां पर भाजपा सांसद के इशारे पर उनके दबंग समर्थकों ने सुनियोजित साजिश के तहत घटना को अंजाम देकर सत्ता की हनक में झूठा केस दर्ज कराकर अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने की घिनौनी कोशिश की है। हम सभी कांग्रेसजन उक्त घटना की निंदा करते है। इस मौके पर राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, गौरी यादव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अम्बरीश आदि मौजूद रहे।