{"_id":"60e5f9d78ebc3ebf0b0e1d6d","slug":"political-barabanki-news-lko585933479","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताल ठोकने के लिए बागियों ने खरीदा नामांकन, मान मनौव्वल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताल ठोकने के लिए बागियों ने खरीदा नामांकन, मान मनौव्वल तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नामांकन से एक दिन पहले ब्लॉक प्रमुख पद पर ताल ठोकने वाले उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदकर नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं। टिकट न पाने वालों ने जिस तरह से दावा पेश किया है। उससे साफ है कि कई जगह बागी दलों की जीत का गणित बिगाड़ सकते हैं। जिले में 15 ब्लॉकों में 101 पर्चे बिके। इसमें अधिकांश वह शामिल हैं जो भाजपा के दावेदार तो थे पर सूची से उनका नाम गायब था। ऐसे में पार्टी के नेता अब उनकी मान मनौव्वल में जुट गए हैं।
बंकी ब्लॉक में भाजपा की ओर से कोई प्रत्याशी भले ही नहीं उतारा। मगर, यहां सदर विधायक के बेटे व भतीजे ने नामांकन पत्र खरीद समाजवादी पार्टी की बेचैनियां बढ़ा दी है। देवा ब्लॉक में सपा व भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
मगर, हाल में ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपा की सदस्यता लेने वाले एक दावेदार बागी बन सत्तारूढ़ दल की मुसीबत बढ़ा सकते हैं। कुछ ऐसा ही हाल फतेहपुर ब्लॉक का है। यहा निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख की जगह एक अन्य पार्टी के कार्यकर्ता को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। जबकि निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख ने चुनाव की पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में पूर्व कैबिनेट मंत्री की दो बहुओं के नामांकन पत्र खरीदने को लेकर यहां के चुनावी समीकरण भी बदलते दिख रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल मसौली, रामनगर, बनीकोडर व त्रिवेदीगंज ब्लॉक का है। जहां भी पार्टी के बागी अपनों के लिए खतरा बने हुए हैं। हालांकि संगठन से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूरे दमखम से अपनी जिताऊ सीटों को हथियाने के लिए टिकट को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं।
सपा ने घोषित किए तीन और प्रत्याशी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन और प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसके पूर्व मंगलवार को सात प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सिरौलीगौसपुर से रेनू वर्मा, दरियाबाद से दिग्विजय सिंह और पूरे डलई से विनोद कुमार सिंह के नाम की घोषणा की है। यह जानकारी सपा के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने दी।