{"_id":"60d4d0ed8ebc3e33583adbea","slug":"political-barabanki-news-lko583996839","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने राजरानी को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने राजरानी को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नामांकन से दो दिन पहले भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा ने पूर्व विधायक राजरानी रावत को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक राजरानी रावत को सर्वसम्मति से उम्मीदवार घोषित किया गया है। भाजपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उम्मीदवारी को लेकर चल रही अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है।
भाजपा के समर्थन पर राजरानी रावत ने वर्ष 1995 में निंदूरा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत दर्ज की थी। यहीं ने इनका राजनीतिक कॅरिअर की शुरूआत हुई। वर्ष 1996 में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं लेकिन सपा के हरदेव रावत से 509 वोटों से चुनाव हार गईं। इसके बाद साल 2000 में फिर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2002 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ीं और पहली बार विधायक बनीं।
इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार मीता गौतम से चुनाव हार गईं। इसके बाद साल 2012 में सपा में शामिल होकर लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल न कर सकीं। वर्ष 2019 में वह फिर वापस भाजपा में आ गईं और निंदूरा चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अब भाजपा ने इन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षित सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
राजरानी के लिए भाग्यशाली रहा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव
राजरानी के लिए जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भाग्यशाली रहा। पहली बार जीत पर विधायकी का टिकट मिला। ये अलग बात है कि वह चुनाव नहीं जीत पाईं। दो बार फिर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतीं तो विधायकी का टिकट मिला और जीत दर्ज की।
इस बार फिर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतीं तो भाजपा ने अपना उम्मीदवार बना मैदान में उतार दिया। ये अलग बात है कि ताज किसके सिर सजेगा ये तीन जुलाई को पता चलेगा लेकिन राजरानी के लिए जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भाग्यशाली जरूर रहा है।
तीन दावेदारों ने खरीदा नामांकन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन तीन पर्चे बिके। जिन लोगों ने पर्चे खरीदे हैं उनमें राजरानी रावत, नेहा आनंद और लवली रावत के नाम शामिल हैं।