फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   police report

32 बिंदू की रिपोर्ट जुटाने में खाकी को छूट रहा पसीना

Sun, 07 Mar 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
police report
बाराबंकी। पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है। किसी भी विवाद का समय से निपटारा कराने के लिए एसपी ने एक नई योजना तैयार की है। इसके तहत समस्त 23 थानों का एक एक पुलिसकर्मी प्रतिदिन कप्तान के कार्यालय आता हैं। इसके बाद कार्यालय में आने वाले प्रार्थना पत्रों के निराकरण की जिम्मेदारी के साथ चुनाव के लिए की जा रही तैयारी की समीक्षा होती है।
विज्ञापन

चुनाव में बाधा डालने वाले अराजकतत्वों को भी चिन्हित किया जा रहा है। इनका लेखा-जोखा दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर बना है जिसमें 32 बिंदु की जानकारी एकत्र हो रही है। ऐसे में कप्तान के 32 बिंदु की जानकारी एकत्र करने में मातहतों को पसीना छूट रहा है। एसपी कार्यालय में इस समय बॉडी प्रोटेक्टर से लैस जिले के 23 थानों के 23 सिपाही सुबह से लेकर शाम ड्यूटी करते हैं। इ
विज्ञापन

नकी जिम्मेदारी रहती है कि यह एसपी के यहां इनके थाने से संबंधित जो भी प्रार्थना पत्र आए उसके बारे में जानकारी कर थाने के संबंधित बीट प्रभारी को अवगत कराएं। इसके अगले दिन पीड़ित के घर जाकर समस्या का समाधान करें। इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव के लिए की जा रही तैयारी व 32 बिंदु के रजिस्टर में दर्ज होने वाली जानकारी आदि की भी समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिभंग व पाबंद करने की तेज हुई कार्रवाई
पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए अराजकतत्वों को चिन्हित करने के साथ जिले में पुलिस उनको पाबंद व शांतिभंग की कार्रवाई भी कर रही है। इस बारे में प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भी थाना प्रभारी पुलिस कार्यालय को नोट कराते हैं। इसके साथ ही लाइसेंसी असलहा जमा कराने की भी प्रक्रिया जारी है।

किसी भी व्यक्ति की समस्या का समाधान समय से हो और उसको फालतू की भागदौड़ न करना पड़े इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक थानों पर एक रजिस्टर बनवाकर उनमें 32 बिंदु की जानकारी प्रत्येक गांव के बारे में दर्ज हो रही है।
-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed