फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police raid on many restaurants

कई रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा

Fri, 11 Aug 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Fri, 11 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police raid on many restaurants
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
 शहर में बिना लाइसेंस के शराब परोसने वाले तीन रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापा मारकर 20 लोगों को शराब पीते हुए दबोच लिया। मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में छापे के दौरान मालिक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। एएसपी ने दावा किया है कि फरार रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर एडीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस के छापे से जहां पियक्कड़ों में हड़कंप मच गया।        
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम एएसपी दिगंबर कुशवाहा व सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व ने कोतवाली पुलिस की टीम ने शहर के मिर्च मसाला समेत तीन रेस्टोरेंट पर एक साथ छापा मारकर तलाश शुरू की। तो यहां शराब पीने व पिलाने के दौर चल रहे थे।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस बार की तरह चल रहे इन रेस्टोरेंटों से 20 लोगों को शराब पीते समय गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान मिर्च मसाला के मालिक पुलिस की तलाशी के दौरान चुपके से भाग खड़ा हुआ। करीब एक घंटे से अधिक चले इस ड्राइव से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। जहां पुलिस नहीं पहुंची वहां पर भी सूचना पाकर लोग खिसकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि काफी दिनों से स्टेशन रोड स्थित मिर्च मसाला, सैनिक ढाबा समेत बिना बार लाइसेंस के शहर के नॉनवेज रेस्टोरेंटों में शराब पिलाई जा रही थी। जिसकी सूचना पर छापेमारी की गई। इस दौरान करीब बीस लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं मौके से फरार मिर्च मसाला रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ 60 एक्साइड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed