{"_id":"5dd6deb68ebc3e54e1004ede","slug":"police-barabanki-news-lko4935370185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस अधिकारियों से उलझना भाजपा के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित के पुत्र को महंगा पड़ा। ट्रैक्टर-ट्राली सीज करने के साथ पुलिस ने बुधवार देर रात पूर्व विधायक के पुत्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार को रानी का पुरवा गांव के पास खेत में अवैध खनन की सूचना मिलने पर सीओ ने मिट्टी लादी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा था। सीओ एसके राय ने पुलिस को बुलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली ले जाने के निर्देश दिए। मुख्य चौराहे पर भाजपा के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित पुत्र एवं हैदरगढ़ चेयरमैन के पति पंकज दीक्षित ने ट्राली रोककर कार्रवाई का विरोध जताया। इस दौरान ट्रैक्टर चला रहा युवक मौके से भाग निकला। आरोप है कि पंकज दीक्षित ने सीओ व पुलिस से अभद्र भाषा में बहस की।
इस दौरान कई लोग जमा हो गए। पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर पंकज को शांत कराया जिसके बाद पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली ले गई। दारोगा शशिभानु सिंह की तहरीर पर कोतवाली में पंकज दीक्षित व सात-आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया पंकज दीक्षित सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।