फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police appeal for cooperation during the festival

Barabanki News: पुलिस ने की त्योहार में सहयोग की अपील

Sun, 22 Feb 2026 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 22 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Police appeal for cooperation during the festival
बाराबंकी। होली, रमजान और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न थानों और चौकियों में शांति समिति की बैठकें रविवार को आयोजित की गईं। इन बैठकों में विधि व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

मसौली थाने की सहादतगंज पुलिस चौकी पर हुई बैठक में सीओ रामनगर गरिमा पंथ ने भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों को मिलजुलकर मनाएं और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। सीओ ने ग्राम प्रधानों से गांवों में वालंटियर बनाने को कहा, जो निगरानी रखेंगे। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

देवा में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने जुलूस निकालने के समय उनके निर्धारित मार्गों से लेकर होली के जुलूस में पक्के रंगों के इस्तेमाल न करने व गुलाल व फूलों की होली खेलने के लिए कमेटी के लोगों के साथ चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवा में होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित अवध किशोर मिश्रा ने मर्यादित होली मनाने की अपील की। घुंघटेर थाना में तहसीलदार फतेहपुर ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने को कहा। प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने किसी भी शरारत की सूचना तत्काल 112 नंबर या पुलिस के निजी नंबरों पर देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed