{"_id":"5b0c3f7a4f1c1b9d6e8b5125","slug":"pm-man-ki-baat-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम से रुबरु होने पर गदगद, पर बात न होने का मलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम से रुबरु होने पर गदगद, पर बात न होने का मलाल
Amarujala Bureau
Updated Mon, 28 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मन की बात
- फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वला योजना से मुफ्त कनेक्शन पाने वाली लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद किया। बचपन में अपनी गरीबी के दिनों से लेकर मुंशी प्रेमचंद की ईदगाह में दादी के लिए चिमटा लाने के भावनात्मक संस्मरण साझा कर आर्शीवाद मांगा। प्रधानमंत्री से बात होने की खुशी से गदगद जिले की चार महिला लाभार्थी कलेक्ट्रेट में एनआईसी के बाहर सुबह की पहुंच गई थी। मन में प्रधानमंत्री से बात करने की ललक उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी।
विज्ञापन
एक घंटे के बाद एनआईसी कक्ष से बाहर निकली मोरपति, उर्मिला, मालती और लक्ष्मी पीएम मोदी के भाषण से प्रसन्न तो थीं पर पूछने पर बोली सब कुछ ठीक रहा किन्तु पीएम से सीधा संवाद नहीं हो पाया जिसका मलाल है। बहलोलपुर की लक्ष्मी बोल पड़ी कि बात होती तो अपना और दर्द साझा करतीं किन्तु कनेक्शन से काफी लाभ हुआ है। मोदी जी ने आर्शीवाद मांगा तो हिन्दू- मुस्लिम सभी महिलाओं ने उन्हें आर्शीवाद दिया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह एनआईसी के बाहर पीएम की वीडियो कॉफ्रेंसिंग को लेकर काफी गहमागहमी रही। डीएसओ एसवी शाही, योजना के नोडल अफसर ईशान अग्निहोत्री और एनआईसी के सहायक जिला विज्ञान केंद्र अधिकारी संजय शर्मा मौजूद थे। आज उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से पीएम मोदी को सीधे रुबरु होना था। चारों लाभार्थी आठ बजे ही पहुंच गई थीं। पेश हैं चार लाभार्थियों से हुई बातचीत के कुछ अंश-
विज्ञापन
बाक्स