{"_id":"600879648ebc3e3095671906","slug":"pm-awas-yojna-barabanki-news-lko560895136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की छत के नीचे रहने का पूरा होगा सपना, पीएम का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्की छत के नीचे रहने का पूरा होगा सपना, पीएम का आभार
विज्ञापन
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में लाभार्थी को पीएम आवास का स्वीकृति पत्र सौंपते सांसद उ
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक क्लिक कर जिले के 13,480 लाभार्थियों के खातों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पहली किस्त भेजी गई। खातों में पैसा पहुंचने की जानकारी पाते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब पक्की छत के नीचे रहने का सपना पूरा हो सकेगा। कलेक्ट्रेट के एनआईसी में सांसद, विधायक ने पीएम के वीसी कार्यक्रम में मौजूद रहकर 15 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने के साथ कंबल बांटे।
जिले में इस बार 14 हजार 125 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लक्ष्य आवंटित हुआ था। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 हजार 480 लाभार्थियों के खातों में 40-40 हजार रुपये की राशि खातों में भेजी गई।
विज्ञापन
इससे पहले कलेक्ट्रेट के एनआईसी में प्रधानमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक शरद अवस्थी, जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह मौजूद रहे। इसके बाद सांसद और विधायक ने एनआईसी में बुलाए गए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 15 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और कंबल दिया।
झोपड़ी नहीं अब पक्की छत के नीचे रहेंगे
अभी तक हम लोग झोपड़ी में रह रहे थे। लेकिन प्रशासन के प्रयासों से आज घर बनाने के लिए 40 हजार रुपये मिला है। हम बहुत खुश हैं। हम भी अब पक्की छत के नीचे रहेंगे।
-गीता देवी, ददौरा
पक्का मकान बनवा ही नहीं पाते
पीएम का आभार, आज उन्हें भी पक्का घर बनाने के लिए पैसा मिला है। गरीब होने के चलते कभी भी पक्का मकान न बनवा पाते। बारिश में तो छप्पर के नीचे गुजरा नहीं होता था।
-रामदुलारी, बजगहनी
बारिश के दिनों में होती थी ज्यादा परेशानी
गांव में कच्चा मकान के चलते बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना से आज घर बनाने के लिए पैसा मिला है। मानों सारी दिक्कतें दूर हो गईं हैं।
-किरन देवी, अमावां
बहुत खुशी हो रही है मुझे
मेरे पास घर नहीं था। झोपड़ी में किसी तरह गुजरबसर कर रहे थे। आज हमें भी पक्का घर बनाने के लिए पैसा मिला है। इससे मुझे बहुत खुशी हो रही है। यकीन ही नहीं हो रहा है।
-रामकुमार, मरूई
2022 तक हर गरीब का होगा अपना घर
पूरेडलई ब्लॉक परिसर में पीएम ग्रामीण आवास योजना के 12 सौ पात्र लाभार्थियों को विधायक सतीश शर्मा ने स्वीकृति पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें सभी वर्गों को बिना भेदभाव के पात्रता की श्रेणी में आने पर अपने आप चयन हो जाता है। इसमें पात्रों को किसी को भी पैसे देने की जरुरत नहीं है। साल 2022 तक प्रत्येक गरीब व्यक्ति का अपना घर होगा। इस मौके पर बीडीओ सर्वेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह मौजूद रहे।