{"_id":"6186d5a5c9cea225876ffbdf","slug":"pm-awas-barabanki-news-lko603270585","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 सौ लाभार्थियों के खाते में पहुंचा तीसरी किस्त का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 सौ लाभार्थियों के खाते में पहुंचा तीसरी किस्त का पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दीपावली के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के करीब पांच सौ लाभार्थियों के खाते में तीसरी किश्त का पैसा पहुंचा तो उनके चेहरे खुशी से चमक उठे। लाभार्थियों ने कहा कि कम से कम अधूरे पड़े आवास का कार्य अब जल्द ही पूरा हो जाएगा।
जिले में पीएम आवास के करीब पांच सौ लाभार्थी ऐसे थे जिन्हें तीसरी किश्त का पैसा नहीं मिल रहा था। इसके कारण आवासों के निर्माण का कार्य पूरी तरह से ठप था और प्लास्टर आदि का कार्य अधूरा पड़ा था। लाभार्थियों ने इसकी जानकारी पीओ डूडा को देते हुए तीसरी किश्त का पैसा दिलाने की मांग की थी। जिस पर पीओ ने पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए तीसरी किश्त का पैसा लाभार्थियों के खाते में भेजने जाने के लिए डीएम से अनुमोदित पत्र शासन को भेज दिया था।
इसके बाद भी पैसा नहीं आ रहा था जिससे आवासों के निर्माण कार्य को गति नहीं मिल रही थी। लाभार्थी इससे खासे परेेशान थे। लेकिन दीपावली के दिन जैसे ही खाते में पैसा आने का मेसेज लाभार्थियों के मोबाइल पर आया तो इसे देख इनके चेहरे खुशी से चमक उठे। पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि पीएम आवास शहरी के करीब पांच सौ लाभार्थियों के खाते में तीसरी किश्त का पैसा आ गया है। सभी लाभार्थियों को अवशेष कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए कहा गया है। (संवाद)