{"_id":"612e7e3b8ebc3eae394dae2a","slug":"pm-aawas-barabanki-news-lko593502345","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से की बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ेल की रहने वाली मंजू गौतम से पूछा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है। जिस पर मंजू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास मिला है, मुफ्त राशन मिल रहा है, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है। इसके अलावा अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान 2216 लाभार्थियों के खाते में 25 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि भी हस्तांतरित की गई।
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से बात करते हुए बताया कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। जिस पर मंजू ने कहा कि सरकार ने जितना काम हम गरीबों की मदद में किया है इतना अन्य किसी सरकार ने नहीं किया। हमारे पास रहने कि लिए छत तक नहीं थी लेकिन आज छत के साथ ही खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर भी है।
कोरोना काल में लोगों को दो वक्त की रोटी का संकट न हो, इसके तहत हम लोगों को हर माह मुफ्त राशन भी मिल रहा है। पीओ डूडा ने बताया कि इस दौरान 2216 लाभार्थियों के खाते में 25 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि भी हस्तांतरित की गई। इस मौके पर भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी, डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी, ईओ पवन कुमार आदि मौजूद रहे।