फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Planted saplings in village, block and office premises

गांव, ब्लॉक और कार्यालय परिसर में लगाए पौधे

Sun, 04 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Planted saplings in village, block and office premises
बाराबंकी। वृृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। इससे जहां एक ओर हमारा वातावरण स्वच्छ होगा वहीं दूसरी ओर हमारा स्वास्थ्य भी सही रहेगा। इस विचार के साथ रविवार को गांव, ब्लॉक, कार्यालय व विद्यालय परिसरों में रिक्त पड़ी भूमि पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद और उनकी पत्नी अंविता प्रसाद ने अपने कैंप कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। वहीं जिले भर में पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने थाना, चौकी और कार्यालय परिसर में पांच हजार पौधे रोपित किए और इनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

परिवहन निगम द्वारा भी 2500 पौधे लगाए गए। शहर के नवीन बस स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में आए अयोध्या संभाग के संभागीय परिवहन अधिकारी शिखर ओझा ने यहां पौधे रोपित किए। इसके अलावा दोनों विभागों ने अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एआरएम आरएस वर्मा, एआरटीओ पंकज सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में मसौली थाने में प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने थाना परिसर में सागौन व अमरूद के पौधे रोपित किए।
वहीं धरौली ग्राम प्रधान सुमन राव, विकास खंड देवा के ग्राम अजगना में प्रधान बृजेश वर्मा, जमनेश कनौजिया ने भी पौधा लगाया। वहीं शहर के जीजीआईसी परिसर में शिक्षिका अंजू चौधरी, विद्या पब्लिक इंटर कॉलेज हिम्मतपुर में डीडीसी हौसला प्रसाद व प्रधान अनूप कुमार ने पौधे लगाकर इसे संरक्षित करने का संकल्प लिया।

इसी तरह कोटवासड़क ग्राम पंचायत गाजीपुर के प्रधान राम सजीवन रावत व समाजसेवी जटा शंकर तिवारी ने संयुक्त रूप से कंपोजिट स्कूल गाजीपुर में पाकड़, नीम व पीपल के पौधे रोपित किए और सभी ग्रामीणों से पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर रवि, राजीव, मिथिलेश, डब्बू, माधुरी व शेष नारायण आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत देवा के कर्मचारियों ने भी कार्यालय परिसर में पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed