{"_id":"6106e2bd8ebc3e844f2079eb","slug":"pipeline-not-repaired-increased-drinking-water-crisis-barabanki-news-lko5894885106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन नहीं हुई दुरुस्त, बढ़ा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन नहीं हुई दुरुस्त, बढ़ा पेयजल संकट
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में टोरंटों गैस कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने को लेकर बिना सूचना के खोदी गई सड़क से पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे तीन दिनों से नगर पालिका कर्मचारी ठीक कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में करीब 20 हजार आबादी को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। रुक-रुक हो रही बारिश भी मरम्मत कार्य में देरी की वजह बन रही है।
दो दिन पूर्व टोरंटों गैस कंपनी के कर्मचारियों ने बिना नगर पालिका प्रशासन से एनओसी लिए या जानकारी दिए शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदाई की थी। इसके चलते नगर पालिका द्वारा डाली गई पेयजल की पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। तभी से नगर पालिका के कर्मचारी ठीक कर हैं। रविवार को भी मरम्मत कार्य चलता रहा लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
ऐसे में मोहल्ले की करीब 20 हजार की आबादी को तीसरे दिन भी पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इस समस्या से निपटने के लिए की जा रही कसरत में बारिश भी व्यवधान उत्पन्न कर रही है। ऐसे में मरम्मत कार्य में देरी हो रही है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही पेयजल व्यवस्था बहाल हो जाएगी।