{"_id":"5dd587b18ebc3e54c76ea988","slug":"pipe-line-cracked-barabanki-news-lko493358765","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पाइप लाइन फटी, पानी को तरसी पंद्रह हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पाइप लाइन फटी, पानी को तरसी पंद्रह हजार आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। अयोध्या-लखनऊ रोड पर वर्मा कोठी के सामने पेयजल आपूर्ति के लिए गुजरी पाइप लाइन फट गई जिससे आसपास पानी भर गया। इससे शहर के करीब तीन मोहल्ले के 15 हजार बाशिंदों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। विभागीय लोग लाइन दुरुस्त कराने के प्रयास में जुटे रहे।
शहर के मोहल्ला विजयनगर के समीप से जलापूर्ति के लिए गई पाइप लाइन मंगलवार देर रात फट गई जिससे विजयनगर, दीनदयाल नगर, कृष्णानगर मोहल्ले में आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार सुबह से ही लोग पानी के लिए भटकते रहे।
बच्चों के स्कूल जाने का समय हो या लोगों के आफिस जाने का, सुबह के समय पानी की ज्यादा दिक्कत रही। घरेलू कामकाज निपटाने के लिए महिलाएं परेशान रहीं। तीनों मोहल्लों की करीब पंद्रह हजार की आबादी प्रभावित रही। लोगों ने आसपास के हैंडपंप से काम चलाया।
विज्ञापन
हालांकि कई घरों में धीमी गति से पानी आता रहा। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पहुंची नगर पालिका की टीम ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया। शाम तक पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया जा सका।
नगरपालिका के कर्मचारियों का कहना है कि पाइप लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। ईओ वीके श्रीवास्तव का कहना है कि शहर में क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप लाइन को दुरुस्त कराने के लिए सुबह ही कर्मचारियों को भेज दिया गया। जल्द से जल्द पानी की सप्लाई शुरू कराने के निर्देश अवर अभियंता को दिए गए हैं।
नगरपालिका परिषद के जलकल अवर अभियंता वीके श्रीवास्तव ने बताया कि पाइप लाइन फटी नहीं थी, उसमें लीकेज था। लीकेज पाइप लाइन व उसके आसपास के एरिया को कवर करके पाइप लाइन दुरुस्त करा दी गई है। देर शाम को आपूर्ति भी शुरू करा दी गई है।