{"_id":"64c56817846f8c3f4d0d1ef4","slug":"picture-of-double-canal-of-daryabad-branch-will-beautify-with-24-crores-barabanki-news-c-315-1-brp1006-1511-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 24 करोड़ से दरियाबाद ब्रांच की डबल नहर की संवरेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 24 करोड़ से दरियाबाद ब्रांच की डबल नहर की संवरेगी तस्वीर
Sun, 30 Jul 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। करीब 76 किमी लंबी दरियाबाद ब्रांच की डबल नहर का कायाकल्प होने जा रहा है। एक साथ बहने वाली दोनों नहरों के बीच का भाग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे दोनों नहरों के एक में मिलने व पानी के दबाव के कारण पटरियां टूटने से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही थी। पिछले तीन साल से इसे लेकर शासन में विचार चल रहा था। इन 24 करोड़ में से सात करोड़ रुपये इसी नहर के शेखवापुर गांव के पास पुल बनने में खर्च होंंगे।
यह डबल नहर सीतापुर जिले की सीमा से निकली है और जिले से होते हुए अयोध्या जिले की सीमा में मिल जाती है। इस नहर से कम से कम 10 लाख किसानों को सिंचाई का पानी मिलता है। बीते 10 सालों में इस नहर के लगातार संचालन से पटरियां कमजोर हुई। हालत यह हो गई कि दोनों नहरों के बीच का भाग कई जगह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बह गया। दो दर्जन स्थानों में दोनों नहरों के एक में मिलने से पटरियों पर दबाव और बढ़ गया है।
सिंचाई विभाग ने इसरी मरम्मत के वर्ष 2020 से ही कवायद शुरु कर दी थी। वर्ष 2021 में इसे लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसे लेकर शासन से बजट आवंटन का इंतजार किया जा रहा था। नहर की दुर्दशा को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने मुख्यमंत्री तक इसकी पैरवी की। मंत्री ने शेखवापुर गांव के पास पुल निर्माण का प्रस्ताव स्वयं बनवाया और इसके निर्माण को लेकर कई पत्र लिखे। जिसका सुखद परिणाम यह है शासन ने नहर की मरम्मत के लिए 17 करोड़ 76 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी। यही नहीं शेखवापुर गांव के पास नहर पर टूटे पुल की जगह नया पुल बनाने के लिए सात कराेड़ रुपये अलग से स्वीकृत किए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
पुल से 30 गांवों व नगर पंचायत को मिलेगी राहत
डबल नहर के किमी संख्या 57.107 पर शेखवापुर गांव के पास पुल का निर्माण होने से करीब ढाई दर्जन गांव व नगर पंचायत टिकैतनगर के लोगो को राहत मिलेगी। इस पुल के टूटने से लोगों को अधिक दूरी तय करके जाना पड़ता है। अब जब पुल का निर्माण हो जाएगा तो किसानों को सबसे अधिक फायदा होगा।
पहली किस्त जारी, जल्द शुरु होगा काम : मंत्री
राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि नहर के मरम्मत के लिए स्वीकृत धनराशि में से चार करोड़ 44 लाख रुपये व पुल निर्माण के लिए तीन करोड़ 50 लाख 19 हजार रुपये की पहली किस्तें जारी कर दी गई है। इसलिए जल्द ही कार्य शुरु हो जाएगा।
................................