{"_id":"611d58a48ebc3e79a01ac97a","slug":"pgt-exam-barabanki-news-lko591855548","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी की परीक्षा में 205 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी की परीक्षा में 205 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा आयोजित पीजीटी (प्रवक्ता संवर्ग) की परीक्षा दूसरे दिन बुधवार को भी दो केंद्रों पर शुरू हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 205 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं ट्रेजरी में सुरक्षित रखा दी गईं।
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता पद के लिए दो दिवसीय पीजीटी परीक्षा के लिए शहर के राजकीय व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दूसरे दिन की परीक्षा सुबह की पाली में साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई। इस परीक्षा में आवंटित 755 अभ्यर्थियों में 647 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 108 गैरहाजिर रहे।
इसी प्रकार दूसरी पाली में ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुई परीक्षा में 760 के सापेक्ष 663 ने परीक्षा दी तो 97 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। नामित मजिस्ट्रेट के निगरानी में ट्रेजरी से प्रश्नपत्र निकालकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया गया। वहीं वापस उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई गईं। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीजीटी की दो दिवसीय परीक्षा सकुशल संपंन हुई।