फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   PG entrance exams in Lviv from today

Barabanki News: लविवि में पीजी की प्रवेश परीक्षाएं आज से

Thu, 16 Jul 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
PG entrance exams in Lviv from today
लखनऊ। लविवि में पीजी और पीजी प्रोफेशनल की प्रवेश परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। 22 जुलाई तक चलने वाली इन परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र में आरक्षण का दावा किया है, उन्हें परीक्षा के दिन मूल आरक्षण प्रमाणपत्र और उसकी एक प्रति साथ लानी होगी। इनका सत्यापन परीक्षा केंद्र पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने एनसीसी या खेल कोटे के तहत वेटेज का दावा किया है, उन्हें भी मूल प्रमाणपत्र और उसकी प्रति प्रस्तुत करनी होगी। इनका सत्यापन पुराने परिसर स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन कार्यालय में होगा। प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को आरक्षण और वेटेज का लाभ नहीं दिया जाएगा। उधर, परास्नातक एवं पीजी प्रोफेशनल सत्र 2026-27 की 17 और 18 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिसे अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed