{"_id":"634db187b8d2b01483403607","slug":"pfi-barabanki-news-lko6533486107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन की पूछताछ के बाद पीएफआई सदस्य गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन की पूछताछ के बाद पीएफआई सदस्य गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य नदीम व कमरुद्दीन को सात दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने फिर से जेल रवाना कर दिया गया। पूछताछ में पुलिस के साथ ही एनआईए, एसटीएफ व एटीएस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बीते 22 सितंबर को एसटीएफ ने उसके कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित गौराहार गांव से पीएफआई सदस्य नदीम व उसके साथी बहराइच जिले के निवासी कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। दोनों को लखनऊ स्थित जेल में रखा गया था। 11 अक्टूबर को पुलिस ने दोनों को सात दिन की रिमांड पर लिया था।
दोनों को कुर्सी थाने में रखा गया था। इन सात दिनों में दोनों पीएफआई सदस्यों से एनआईए, एसटीएफ व एटीएस के साथ पुलिस ने सघन पूछताछ की थी। बताया जाता है कि पूछताछ में पीएफआई को फंडिंग व नेटवर्क फैलाने से संबंधित कई राज खुफिया एजेंसियों को पता चले हैं। सोमवार को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों को फिर से जेल भेज दिया। संवाद