फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Petrol pump manager clashed with ARTO, ran on strictness

Barabanki News: एआरटीओ से भिड़ा पेट्रोल पंप मैनेजर, सख्ती पर भागा

Sun, 13 Aug 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 13 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump manager clashed with ARTO, ran on strictness
बाराबंकी। पेट्रोल पंप पर बस की चेकिंग कर रहीं एआरटीओ से कार्रवाई को लेकर पेट्रोल पंप मैनेजर भिड़ गया और चालान करने का विरोध करने लगा। मामला गंभीर देख एआरटीओ ने डीएम को सूचना दी और पुलिस को फोन किया। एआरटीओ के तेवर तल्ख देख पेट्रोल पंप मैनेजर मौके से खिसक गया। बस का चालान कर दिया।
विज्ञापन



दारापुर में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर चालक ने सवारी लदी बस खड़ी कर दी और पेट्रोल पंप के मैनेजर के पास चला गया। एआरटीओ प्रवर्तन श्वेता सिंह मौके पर पहुंचीं तो मैनेजर अपने चेंबर से बाहर आ गया। बोला कि पेट्रोल पंप पर आप चालान कैसे कर सकती हैं। मगर एआरटीओ ने वाहन के चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी तो पेट्रोल पंप मैनेजर ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। एआरटीओ ने डीएम को फोन कर मैनेजर की ओर से काम में बाधा डालने और विरोध करने की बात बताई। इस पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस को फोन करता देख पेट्रोल पंप मैनेजर मौके से निकल गया। एआरटीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि कार्रवाई से बचने के लिए पेट्रोल पंप संचालक बस चालकों को संरक्षण देते हैं। ऐसे पेट्रोल पंप संचालकों की सूची डीएम को सौंपी जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




उधर, मोहम्मदपुर चाैकी, बहराइच मार्ग और अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर एआरटीओ प्रवर्तन श्वेता सिंह, विनीत मिश्रा और पीटीओ उमाशंकर ने चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार रात दो बसें सीज की गईं। इसके अलावा शनिवार को दिन में 10 निजी बसों को सीज कर दिया गया। चेकिंग के दौरान 30 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed