फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   People danced on Pratap Faujdar's comedy, laughed a lot

Barabanki News: जिसकी मस्ती जिंदा है, उसकी हस्ती जिंदा है...

Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
People danced on Pratap Faujdar's comedy, laughed a lot
महादेवा (बाराबंकी)। महादेवा महोत्सव में मंगलवार की रात प्रताप फौजदार की कॉमेडी लोगों के सिर चढ़कर बोली। महोत्सव के ऑडिटोरियम में प्रताप फौजदार ने अपनी प्रस्तुति दी तो लोग ठहाके लगाने लगे। जितनी देर वह मंच पर रहे, पंडाल में बैठे श्रोता हंसते गाते रहे। पूरी रात ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। प्रताप फौजदार ने पुलिस, नेता, अंग्रेजों से लेकर वर्तमान राजनीतिक प्रवेश पर अपने विशेष अंदाज में चुटकुले सुनाए।
विज्ञापन




प्रताप फौजदार जैसे ही स्टेज पर पहुंचे, दर्शकों ने तालियां बजा कर स्वागत किया। इसके बाद प्रताप फौजदार ने एक से बढ़कर एक हास्य-व्यंग की फुहारें छोड़ीं। शुरुआत में सुनाया जिसकी मस्ती जिंदा है, उसकी हस्ती जिंदा है...। पड़ोसी का बच्चा रोता है तो सिर में दर्द होता है, अपना बच्चा रोता है तो दिल में दर्द होता है। अपनी बीवी रोती है तो सिर में दर्द होती है पड़ोसी की बीवी रोती है तो दिल में दर्द होता है... की परफॉर्मेंस से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन



इसके बाद घरवाली की चुप्पी अच्छी लगती है और पड़ोसन गप्पी अच्छी लगती है..., जिस बच्चे की मम्मी खूबसूरत हो उस बच्चे की पप्पी अच्छी लगती है, सुन हर कोई ठहाके लगाने को मजबूर हो गया। प्रताप फौजदार ने बताया कि दुनिया में हंसना और हंसाना दोनों मुश्किल काम हैं। इससे लोगों को हंसना और मस्त रहना चहिए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम तान्या सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके साथ ही फौजदार को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, सीओ डॉ. बीनू सिंह, सुधाकर पांडेय, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed