{"_id":"5728e9804f1c1b974a5cd4ad","slug":"pension-of-two-thousand-people-sent-to-wrong-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत खातों में भेजी दो हजार लोगोंें की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत खातों में भेजी दो हजार लोगोंें की पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 03 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
rupees note
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2014-15 में समाजवादी पेंशन योजना शुरू की है। लेकिन जनहित में शुरू हुई इस योजना में भी समाज कल्याण विभाग में ‘खेल’ शुरू हो गया है।
विभाग के लोगों की माने तो करीब दो हजार लाभार्थियों के करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये गलत खातों में भेज दिए गए हैं। शिकायतों के बाद भी गलत खातों में भेजी गई यह धनराशि पात्रों को नहीं मिल पा रही है।
ऐसे में अब यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर यह धनराशि गई तो कहां? विभाग कुछ खातों को सही कराए जाने की बात तो कह रहा है लेकिन पहली किस्त में भेजे गए पैसों की जानकारी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग में विवाद व घोटले पीछा छोड़े का नाम नहीं ले रहे है। वर्ष 2011-12 में राष्ट्रीय पारिवारिक सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला उजागार हुआ। यह मामला अभी पूरी तरह से समाप्त भी नहीं हुआ है कि विभाग में समाजवादी पेंशन योजना में बड़े पैमाने पर गोलमाल किए जाने के मामले सामने आ गए हैं।
सपा सरकार ने वर्ष 2014-15 में समाजवादी पेंशन योजना शुरू की थी। इस योजना के मुताबिक लाभार्थियों को प्रतिमाह पांच सौ रुपये की पेंशन दी जाती है। साल में चार किस्तों (प्रत्येक किस्त में तीन माह का धन 15 सौ रुपये) दिया जाता है। लेकिन विभागीय बाबुओं ने इसमें खेल शुरू कर दिया है।
विभाग के लोगों की मानें तो जनपद में करीब चार हजार खातों में गड़बड़ी पकड़ी गई थी। इनमें से करीब दो हजार गलत खातों में 1.2 करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी गई है। गलत खातों में भेजी गई धनराशि अभी तक वापस भी नहीं आ सकी है। इसके लिए कई पात्र विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
विकास खंड सिद्धौर में करीब 360 खातों में गड़बड़ी पाई गई थी। इनमें से करीब दो सौ खातों में चार से छह किस्तें भेजी जा चुकी हैं। विभागीय लोगों का दावा है कि इसकी जांच कराई जाए तो यह घोटाला और भी बड़ा हो सकता है।
खाते गलत होने से धनराशि दूसरे खाते में चली गयी थी। अब सभी लाभार्थियों के खाते सही कर लिये गये हैं। पुरानी धनराशि लेने के लिए लाभार्थी मेरे पास लिखित में शिकायत दर्ज कराये उनको धनराशि दिलायी जाएगी। -विनोद कुमार यादव, एडीओ समाज कल्याण विभाग
समाजवादी पेंशन योजना का पैसा गलत खातों में नहीं भेजा गया है। अगर किसी पात्र को पैसा नहीं मिला है तो शिकायत करने पर कार्रवाई होगी। -अमरनाथ यति, जिला समाज कल्याण अधिकारी