{"_id":"69d4158852c5c9b3420ac65f","slug":"patients-returned-disappointed-after-neither-being-examined-nor-receiving-treatment-barabanki-news-c-315-1-slko1012-163502-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जांच हुई न इलाज मिला, निराश लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जांच हुई न इलाज मिला, निराश लौटे मरीज
Tue, 07 Apr 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल से अव्यवस्थाएं दूर नहीं हो पा रही हैं। सोमवार को जुटी मरीजों की भीड़ के चलते कई मरीज बिना जांच और इलाज के ही वापस लौट गए। जबकि परचा काउंटर पर भीड़ इतनी ज्यादा रही कि मरीजों को परचा बनवाने में पसीना छूट गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 1522 मरीज देखे गए। इलाज के लिए रामकुमार, हरनाथ, केशव प्रसाद, गंगादीन, मालती ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। परचा बनवाने के लिए सुबह नौ बजे से हम लोग लाइन में लग गए थे। करीब एक घंटे तक लाइन में लगने के बाद जाकर परचा बन सका। इसके बाद डॉक्टर दिखाने और दवा लेने में ही पूरा दिन बीत गया। वहींं हरीश, हैदर, मीना, सीमा ने बताया कि चिकित्सक ने देखने के बाद अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच कराने की सलाह दी। डॉक्टर को दिखाने के बाद जब जांच कराने पहुंचे तो अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद कर्मियों ने परचा ही नहीं लिया कहा आज समय निकल गया है अब अगले दिन आना। जबकि यही बात पैथोलॉजी में कहकर हम लोगों को वापस कर दिया गया। जिससे कई मरीज तो बिना जांच कराए ही वापस लौट गए। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं।