फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Patanjali's flour noodles found substandard

पतंजलि का आटा नूडल्स जांच में मिला अधोमानक

Mon, 08 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 08 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
एफएसडीए टीम के छापे में फतेहपुर कस्बा में सूरतगंज रोड स्थित एक किराना दुकान से भरा गया पतंजलि नूडल्स का नमूूना जांच में अधोमानक पाया गया। इसमें स्वाद बढ़ाने वाला तत्व मानक से अधिक पाया गया। एफएसडीए ने विक्रेता और निर्माता को नोटिस भेज न्याय निर्णायक अधिकारी की अदालत में वाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह ने 12 अगस्त 2016 को फतेहपुर कस्बा से सूरतगंज रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थित देवेंद्र मौर्या की दुकान से पतंजलि आटा नूडल्स का नमूना भरा था।
विज्ञापन


जिसे एफएसडीए ने जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा था। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा बताते हैं कि पतंजलि का नूडल्स जांच में अधोमानक पाया गया। इसके मसाले में टेस्ट मेकर (स्वाद बढ़ाने वाला तत्व) मानक से ज्यादा पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि टेस्ट मेकर में इसकी मात्रा 2.16 प्रतिशत पाई गई है। जब कि मानक 1 प्रतिशत का है। जांच में नमूना अधोमानक पाए जाने पर विक्रेता और निर्माता दोनों को नोटिस भेजा गया है। न्याय निर्णायक अधिकारी की अदालत में विक्रेता और निर्माता दोनो के खिलाफ वाद दायर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed